Search

JSSC ने औषधि निरीक्षक नियुक्ति परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की

Ranchi : जेपीएससी ने राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम, रांची अंतर्गत औषधि निरीक्षक सीधी नियुक्ति परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है.

 

अधिकतम आयु सीमा के संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त मंतव्य के आलोक में संशोधन किया गया है. अब कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, राज्य सरकार की सेवा में ऐसे सरकारी कर्मी जिन्होंने 10 वर्ष की लगातार सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी.

 

इसके अतिरिक्त, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा W.P.(S) No.–1090/2026 (मनु कुमार बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) में पारित आदेश के आलोक में याचिकाकर्ता तथा अन्य ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन की कंडिका–5(i), (ii) एवं (iii) में वर्णित अनुभव की शर्त पूरी नहीं करते हैं, उनसे भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. हालांकि, उनकी अभ्यर्थिता संबंधित वाद के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी.

 

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथियां भी जारी कर दी हैं. अभ्यर्थी 02 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 सायं 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है.

 

परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 सायं 5:00 बजे तक तथा हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 सायं 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है. जिन अभ्यर्थियों ने इस विज्ञापन के तहत पूर्व में ऑनलाइन आवेदन एवं हार्ड कॉपी जमा कर दी है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.

 

विज्ञापन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9431301636 एवं 9431310419 पर कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं. यह प्रेस विज्ञप्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर भी उपलब्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp