Search

 
 
 

Education News : JSSC ने जारी किया JTGLCCE (बैकलॉग) का नोटिफिकेशन, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (बैकलॉग) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (बैकलॉग) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.

 

अभ्यर्थी 1 से 30 जून 2026 की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

 

परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य आवश्यक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवार निर्धारित अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे.इसके अलावा आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए भी आयोग ने अवसर दिया है.

 

अभ्यर्थी 5 से 10 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे. हालांकि नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी.आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही