Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी कथित परीक्षा अनियमितता और घोटाला मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में CID की टीम ने हजारीबाग से शैलेश पासवान को पकड़ा है. फिलहाल सीआईडी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी में उसकी क्या भूमिका थी और इस पूरे नेटवर्क से उसके संबंध किन लोगों से थे.

