Search

JTET 2026 :  31 अगस्त तक आवेदन में सुधार का मौका

Ranchi News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया है. आवेदन में सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया 20 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी. पंजीकृत अभ्यर्थी अपने Login ID और Password का इस्तेमाल कर पोर्टल के माध्यम से आवेदन में संशोधन कर सकेंगे.
 
अगर आवेदन में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पता, विषय सहित अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है, तो अभ्यर्थी उसमें आवश्यक संशोधन कर सकते हैं. हालांकि, ऐसे विवरण जिनमें संशोधन करने से शुल्क प्रभावित होता है, उनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी. 

काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में संशोधन का यह अंतिम अवसर है. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन और Final Submit करने के बाद Final Application Form डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. भविष्य में संशोधन से संबंधित किसी दावे की स्थिति में यही Final Application Form मान्य होगा. 

वहीं, वर्ष 2024 में भरे गए आवेदन से संबंधित मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं होने और निष्क्रिय होने के कारण जिन अभ्यर्थियों ने Candidate Validation Process के माध्यम से अपने विवरण के सत्यापन के लिए आवेदन किया था, उनके लिए भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है.

जिन अभ्यर्थियों का विवरण पूरी तरह सत्यापित हो चुका है, वे नए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का उपयोग कर 20 से 31 अगस्त के बीच JTET 2026 का आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा. 

JAC ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन में आवश्यक सुधार एवं प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही