Search

 
 
 

Ranchi News: कोर्ट में जवाब के बाद तय होगी JTET की परीक्षा तिथि, मॉडल प्रश्न पत्र भी होगा जारी

Ranchi News: जैक सचिव से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथि के साथ मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी किया जाएगा. ऐसे में 11 अक्टूबर की तारीख को परीक्षा होने की संभावना फिलहाल कम है.
 
चंदन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ

Ranchi News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की अगली परीक्षा तिथि अभी तय नहीं हुई है. शोधार्थी चंदन कुमार ने बताया, अगले सप्ताह अदालत में मामले पर जवाब दाखिल होने के बाद परीक्षा की तारीख तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

जैक सचिव से हुई बातचीत में उन्हें बताया गया कि परीक्षा तिथि के साथ मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी किया जाएगा. ऐसे में 11 अक्टूबर की तारीख को परीक्षा होने की संभावना फिलहाल कम है.

 

झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह शोधार्थी चंदन कुमार ने बताया कि परीक्षा की तारीख अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह अदालत में इस मामले में जवाब दाखिल किया जाना है. इसके बाद ही परीक्षा की अगली तिथि तय होने की संभावना है.

 

चंदन ने बताया कि जैक सचिव सच्चिदानंदन तिग्गा से हुई बातचीत में अगले सप्ताह परीक्षा की तिथि और मॉडल प्रश्न पत्र एक साथ जारी करने की बात कही गई है. जो 11 अक्टूबर की तारीख को परीक्षा होने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन फिलहाल इस तारीख पर परीक्षा होना संभव नहीं दिख रहा है. 

 

उन्होंने कहा कि अदालत की प्रक्रिया और आगामी त्योहारों को देखते हुए परीक्षा में देरी की संभावना बनी हुई है. अभ्यर्थियों की ओर से मॉडल प्रश्न पत्र जारी करने की मांग भी की गई थी, जिस पर समय पर मॉडल प्रश्न पत्र जारी करने का आश्वासन मिला है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही