Search

 
 
 

रांची : कल से पुन: खुलेगा जंगली रेस्टोरेंट

 
Ranchi : मेन रोड स्थत प्रसिद्ध जंगली रेस्टोरेंट 4 मार्च को दुबारा खुलेगा. यह कोरोना महामारी के दौरान अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था. जंगली रेस्टोरेंट के मालिक दुर्गेश साहू ने उक्त आशय की जानकारी दी. उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रेस्टोरेंट को नये रूप में खाेला जा रहा है. इसमें कोलकाता और मुंबई से शेफ और कुक की नयी टीम आ रही है. इसलिए यहां अलग ढंग के खाने की व्यवस्था रहेगी. खाने में चाइनीज, काॅन्टिनेंटल, लैबिनीज, मिड्ल, स्टन आदि मुख्य रूप से आकर्षण के केंद्र होंगे। इस रेस्टोरेंट की वर्तमान क्षमता सौ ग्राहकों की है. उन्होंने बताया कि यह रेस्टोरेंट उन्होंने अपने पिता स्व. नंदलाल प्रसाद की प्रेरणा से 2000 ईस्वी में खोला था. जंगली रेस्तरां स्वदेशी व्यंजनों का एक क्यूरेटेड चयन पेश करता है, जो मेहमानों को जंगल के बीच में एक पाक यात्रा की पेशकश जैसा है. यह रांची के बीच शहर में जंगल का अहसास कराता है. इसके अतिरिक्त रेस्तरां दुनिया भर के विदेशी जंगली व्यंजनों की एक श्रृंखला प्रस्तुत करता है, जो वैश्विक स्वादों और परंपराओं के साथ भोजन के अनुभव को समृद्ध करता है, प्रसिद्ध रेस्तरां, जंगली ने अपनी छत के ऊपर एक शानदार ग्लास हाउस का भी अनावरण किया है. वर्षों से, जंगली ने महेंद्र सिंह धोनी, नसीरुद्दीन शाह, इम्तियाज अली, टीनू आनंद, हेमंत सोरेन, मिस सारिका सहित प्रतिष्ठित हस्तियों का स्वागत किया है. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-11-names-from-jharkhand-in-bjps-first-list-sanjay-seth-from-ranchi-and-manish-jaiswal-from-hazaribagh-got-ticket-see-list/">लोस

चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट में झारखंड के 11 नाम, रांची से संजय सेठ और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को मिला टिकट, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही