Search

 
 
 

मोहरदा पेयजल आपूर्ति योजना के लिए अब जुस्को देगी बिजली, JBVNL ने जतायी सहमति

 
  • विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • 11 बस्तियों के दो हजार घरों को मिलेगी बिजली

Ranchi : मोहरदा पेयजल येाजना के लिए अब जुस्को बिजली देगी. ऐसे में जुस्को की बिजली से जमशेदपुर की लगभग 11 बस्तियों के दो हजार घरों में पानी मिलेगा. झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से इसके लिये अनापत्ति पत्र दे दिया गया है. ऐसे में जुसको की ओर से आने वाले एक सप्ताह में नया कनेक्शन जोड़ दिया जायेगा. मोहरदा जलापूर्ति योजना के तहत मोहरदा, बागुनहातू, बिरसानगर आदि इलाके की बस्तियों की जलापूर्ति की जाती है. इसके लिए जुस्को प्लांट परिसर में ही जल शुद्धता गुणवत्ता प्रयोगशाला भी बनायी गयी है, जिससे पेयजल की शुद्धता की जांच की जाती है.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-said-babulal-marandi-nishikant-dubey-and-sunil-tiwari-threaten-their-lives/76338/">पंकज

मिश्रा ने कहा- बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से उन्हें जान का खतरा (देखें Video)

सरयू राय ने कहा- जलापूर्ति की समस्या से मिलेगा निदान

मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के संबध में शुक्रवार को विद्यायक सरयू राय ने ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा कि जुस्को की बिजली से जलापूर्ति होने से अब लोगों को जलसंकट की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. बिजली कटने के कारण अब जलापूर्ति बाधित नहीं होगी. बता दें कि साल 2017 में नगर विकास विभाग और जुस्को के बीच समझौता हुआ था. इसमें कहा गया था कि जलापूर्ति शुल्क का निर्धारण करने के बाद ही योजना का परिचालन होगा. विवाद काफी लंबे समय तक रहा. ऐसे में जुस्को ने आपूर्ति शुल्क निर्धारित नहीं होने के कारण बिजली देना शुरू नहीं किया था. वहीं अब इस मामले में जेबीवीएनएल ने भी सहमति दे दी है.

इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-directs-a-high-level-investigation-into-the-fall-of-haradih-budhadih-bridge-over-the-kanchi-river/76384/">CM

ने कांची नदी पर बने हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल के गिरने की उच्चस्तरीय जांच का दिया आदेश

क्या है योजना

26 फरवरी 2017 को मोहरदा जलापूर्ति के विस्तार का एमओयू राज्य सरकार ने किया था. ये योजना 21 करोड़ 73 लाख 94 हजार रुपये की है. योजना की कुल लागत की 60 फीसद रकम टाटा स्टील और 40 फीसद फंड राज्य सरकार ने दी थी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही