हुटपा पहुंचे राज्यपाल को नहीं दी गई वहां की समस्याओं की जानकारी
हुटपा से लौटकर गौरव प्रकाश Hazaribagh : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को हुटपा पंचायत पहुंचे. यह पंचायत कई समस्याओं से भी जूझ रही है. लेकिन कार्यक्रम के दौरान किसी ने भी राज्यपाल को यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं दी. पदाधिकारियों ने उन महिलाओं और पुरुषों का चयन किया, जिन्होंने सरकारी योजना का लाभ लिया है. यहां के ग्रामीण नारायण साव, रामचंद्र रजक, गणेश महतो और नीरम महतो ने अपनी पंचायत और गांव की आपबीती ‘शुभम संदेश’ की टीम के साथ साझा किया.हुटपा में सिंचाई के बिना खेती करना आसान नहीं
ग्रामीण नारायण साव कहते हैं कि हुटपा पंचायत कृषि प्रधान क्षेत्र है, लेकिन किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचता है. ऐसे में ग्रामीण खेती कैसे करें. मानसून के समय तो खेती हो जाती है, लेकिन बाद में खेती करना चुनौती से कम नहीं है. चारों ओर नाला-नदी होने के बावजूद खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है. गर्मी के दिन तो खेत सूखा पड़ा हुआ रहता है. तीन किलोमीटर दूर से पानी लाकर किसान खेती करते हैं. बेतहाशा गर्मी पड़ने से कुएं और तालाब भी सूख गए हैं. वहीं इस पंचायत में नल जल योजना के जरिए हर घरों तक पेयजल पहुंचाने की योजना चल रही है. लेकिन हुटपा गांव में अब तक एक भी जल मीनार नहीं लगा है. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबागकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
2200 ग्रामीण एक अस्पताल पर निर्भर
[caption id="attachment_634258" align="alignleft" width="150"]alt="रामचंद्र रजक" width="150" height="150" /> रामचंद्र रजक[/caption] ग्रामीण रामचंद्र रजक बताते हैं कि इस पंचायत में एकमात्र बानाहप्पा गांव में ही सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र है. ऐसे में छह गांव के करीब 2200 लोग एक ही अस्पताल पर निर्भर हैं. ग्रामीण यह भी बताते हैं कि डॉक्टर एवं नर्स की कमी होने के कारण भी उन लोगों को इलाज के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आए दिन अस्पताल से लोगों को लौटना पड़ता है. दूसरे गांव में भी उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की जरूरत है. ग्रामीण कहते हैं कि जिस गांव में राज्यपाल पहुंचे हैं, उस गांव में भी सरकारी अस्पताल नहीं है.
सड़क की हालत भी खराब
[caption id="attachment_634254" align="alignleft" width="150"]alt="ग्रामीण गणेश महतो " width="150" height="150" /> ग्रामीण गणेश महतो[/caption] ग्रामीण गणेश महतो कहते हैं कि हुटपा पंचायत के कई ऐसे इलाके हैं, जहां सड़क की भी समस्या है. वार्ड नंबर-3 में बरसात के दिनों में भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है. यही नहीं ग्रामीण इलाकों में सड़क भी टूटी हुई है. लेकिन इन समस्याओं के बारे में किसी ने भी राज्यपाल को नहीं बताया.
उच्चतर शिक्षा के लिए बच्चों को आना पड़ता है 20-25 किमी दूर
[caption id="attachment_634257" align="alignleft" width="150"]alt="ग्रामीण नीरम महतो " width="150" height="150" /> ग्रामीण नीरम महतो[/caption] ग्रामीण नीरम महतो ने बताया कि हुटपा पंचायत में बानाहप्पा व हुटपा में दो सरकारी स्कूल हैं. लेकिन उच्चतर शिक्षा पाने के लिए गांव के लोगों को करीब 20-25 किमी दूर शहर आना पड़ता है.
निर्बाध रूप से नहीं मिलती बिजली
[caption id="attachment_634256" align="alignright" width="150"]alt="ग्रामीण नारायण साहू" width="150" height="150" /> ग्रामीण नारायण साहू[/caption] ग्रामीण नारायण साहू बताते हैं कि उनके गांव में बिजली की समस्या नहीं है. बिजली सुदूरवर्ती इलाकों तक पहुंच चुकी है, लेकिन निर्बाध रूप से बिजली नहीं मिलती है.
सरकारी अनाज लेने के लिए जाना पड़ता है छह किमी दूर
ग्रामीण रामचंद्र रजक बताते हैं कि तरवा खरवा में जन वितरण प्रणाली की दुकान नहीं होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है. राशन लेने के लिए छह से सात किलोमीटर दूर मेरू या फिर हुटपा जाना पड़ता है. अगर गांव में जन वितरण प्रणाली की दुकान खुल जाए, तो समस्या का समाधान हो जाएगा.लिफ्ट इरिगेशन से होगा कृषि समस्याओं का समाधान : मुखिया
गांव की मुखिया कविता सिंह भी स्वीकार करती हैं कि उनकी पंचायत में सिंचाई को लेकर बड़ी समस्या है. गर्मी खेती करना दूभर हो गया है. अगर गांव में लिफ्ट इरिगशन की व्यवस्था हो जाए, तो समस्या का समाधान हो सकता है.योजनाओं का लाभ लेना हर ग्रामीण का अधिकार : राज्यपाल
हुटपा पंचायत भवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन में ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राज्य एवं केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं. योजनाओं का लाभ लेना हर ग्रामीण का अधिकार है. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चे पर ध्यान दीजिए. पढ़ाई के साथ-साथ परिवार को कैसे स्वस्थ रखना है यह भी महत्वपूर्ण है. शिक्षा के क्षेत्र में भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. हर बच्चा शिक्षित हो, यह भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि आय में धीरे-धीरे वृद्धि होती है. अगर आपकी आय में वृद्धि हो रही है तो विलासिता में पैसे खर्च नहीं करें. बल्कि पैसे से अपना खानपान, पढ़ाई और घर-परिवार पर खर्च करें. जेएसएलपीएस की महिलाओं ने अपने कार्यों के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी. राज्यपाल ने महिलाओं को सहयोग का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : संपन्न">https://lagatar.in/one-has-to-work-hard-to-be-successful-it-is-not-just-a-dream-cp-radhakrishnan/">संपन्नहोने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ स्वप्न से नहीं होता : सीपी राधाकृष्णन [wpse_comments_template]

Leave a Comment