Search

 
 
 

जस्टिन बीबर की तबियत बिगड़ी, वर्ल्ड टूर किया कैंसिल, 18 अक्टूबर को दिल्ली में था परफॉर्मेंस

 
LagatarDesk : फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की तबियत बिगड़ गयी है. जिसके कारण जस्टिन बीबर ने अपना वर्ल्ड टूर बीच में ही कैंसिल कर दिया. इसकी जानकारी सिंगर ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर दी है. जस्टिन बीबर के फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद सिंगर की अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं. जस्टिन बीबर जल्द ठीक होकर कमबैक करेंगे और वर्ल्ड टूर को पूरा करेंगे. मालूम हो कि जस्टिन बीबर को मार्च 2023 तक साउथ अमेरिका, साउथ अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में परफॉर्म करना था. 18 अक्टूबर 2022 को जस्टिन को दिल्ली में भी परफॉर्म करना था. लेकिन अफसोस ऐसा नहीं होगा.
https://www.instagram.com/p/CiLrmuZPHXp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CiLrmuZPHXp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं पॉप सिंगर

बता दें कि जस्‍ट‍िन बीबर कुछ दिन रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित है. इस बीमारी के कारण सिंगर का आधा चेहरा पैसालाइज हो चुका था. जिसकी वजह से जस्टिन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बीमारी के कारण उन्होंने कई बार वर्ल्ड टूर को बीच में रोक दिया था. रामसे हंट सिंड्रोम बीमारी तंत्र‍िका से जुड़ी बीमारी है. इस बीमारी के होने पर व्‍यक्‍त‍ि के चेहरे में लकवा मार देता है या फिर चेहरे पर चकत्ते हो जाते हैं. वहीं क‍ुछ केस में दोनों ही लक्षण नजर आते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-in-the-grip-of-drought-the-central-state-government-should-give-immediate-relief-package-mahasabha/">झारखंड

सुखाड़ की चपेट में, केंद्र-राज्य सरकार दे तुरंत राहत पैकेज : महासभा

जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया शेयर

  जस्‍ट‍िन बीबर ने पोस्ट में लिखा कि इस साल की शुरुआत में मैंने रामसे हंट सिंड्रोम के साथ अपनी लड़ाई को पब्लिक किया था. इस बीमारी की वजह से मेरा आधा चेहरा पैरालाइज्ड हो गया था. इसकी वजह से मैं जस्टिस टूर के नॉर्थ अमेरिका कंसर्ट को पूरा नहीं कर सका था. कुछ दिन आराम करने के बाद मैंने डॉक्टर्स, फैमिली और टीम से कंसल्ट किया और इस टूर को पूरा करने के लिए यूरोप गया.

पिछले हफ्ते रियो में किया रॉक परफॉर्म 

वे आगे लिखते हैं कि मैंने यूरोप में 6 लाइव शोज किये. इससे मेरी सेहत पर असर पड़ा. पिछले हफ्ते मैंने रियो में रॉक परफॉर्म किया. मैंने ब्राजील के लोगों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. पर ऑफस्टेज जाने के बाद, मुझे काफी ज्यादा थकावट हुई. तब मैंने महसूस किया कि इस वक्त मुझे अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. इसलिए मैं टूर से ब्रेक ले रहा हूं. मैं ठीक हो जाऊंगा. लेकिन इसके लिए मुझे आराम की जरूरत है, ताकि मैं बेहतर हो सकूं. इसे भी पढ़ें : SBI">https://lagatar.in/bumper-vacancy-for-clerk-posts-in-sbi-candidates-can-apply-from-today/">SBI

में क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही