Search

 
 
 

रामनवमी छुट्टी में बदलाव के कारण JUT की डिप्लोमा परीक्षा स्थगित, अब 30 को होगी परीक्षा

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए डिप्लोमा परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड सरकार द्वारा 27 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के कारण पहले निर्धारित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.
 

Ranchi : झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए डिप्लोमा परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड सरकार द्वारा 27 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के कारण पहले निर्धारित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

 

द्वितीय सेमेस्टर डिप्लोमा अभियंत्रण परीक्षा-2025, जो 27 मार्च 2026 को आयोजित होनी थी, अब 30 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय पूर्ववत दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा. आदेश में सभी संबंधित संस्थानों और विद्यार्थियों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही