Search

 
 
 

रांची: पेट्रोल पंप लूटकांड पर डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक, पुलिस के खिलाफ नाराजगी

ओरमांझी क्षेत्र में पेट्रोल पंपों और सीएनजी स्टेशन पर हुई लगातार लूट की घटनाओं के विरोध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, साउथ छोटानागपुर की आपात बैठक आयोजित की गई. अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अगुवाई में हुई इस बैठक में हाल की वारदातों पर चिंता जताई गई.
 

Ranchi : ओरमांझी क्षेत्र में पेट्रोल पंपों और सीएनजी स्टेशन पर हुई लगातार लूट की घटनाओं के विरोध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, साउथ छोटानागपुर की आपात बैठक आयोजित की गई. अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अगुवाई में हुई इस बैठक में हाल की वारदातों पर चिंता जताई गई.

 

बताया गया कि बीते 24 मार्च की रात 5-6 हथियारबंद अपराधियों ने अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन और एक गुमटी को निशाना बनाकर लूटपाट की, जिसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ.

 

एसोसिएशन ने घटनाओं की निंदा करते हुए प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. चेतावनी दी गई कि सुरक्षा नहीं मिलने पर रात में पंप संचालन बंद करने का फैसला लिया जा सकता है.


बैठक में नीरज भट्टाचार्य, विनोद रंजन, कमलेश सिंह, मानस सिन्हा, सुदीप तिग्गा, प्रमोद कुमार, राहुल, निपुण, प्रशांत, पुनीत, नरेंद्र, अविनाश, अनिल सिंह, पंकज, इरफान खान सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही