Search

 
 
 

चक्रधरपुर: टोंकाटोली में शॉट सर्किट से दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत के टोंकाटोली स्थित एक गुमटीनुमा दुकान में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में दुकान में रखे सामान, नगदी समेत लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हो गया. बताया जाता है कि टोंकाटोली निवासी मंगरी तिर्की एक छोटे से दुकान में चॉकलेट सामान बेचकर जीवन यापन करती थी.
 

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत के टोंकाटोली स्थित एक गुमटीनुमा दुकान में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में दुकान में रखे सामान, नगदी समेत लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हो गया. बताया जाता है कि टोंकाटोली निवासी मंगरी तिर्की एक छोटे से दुकान में चॉकलेट, बिस्कूट, कोल्डड्रिंक व अन्य सामान बेचकर जीवन यापन करती थी.

Uploaded Image
बुधवार सुबह गांव के कुछ ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि दुकान से तेज धुआं व आग की लपटें निकल रही है.  इसके बाद वह आनन-फानन में दुकान पहुंची. वहीं स्थानीय लोगों के प्रयास से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस बीच गुमटी समेत दुकान में रखे फ्रिज समेत सारे सामान जलकर राख हो गए.

 

आशंका जताई जा रही है कि दुकान में आग बिजली के शॉट सर्किट से लगी होगी. वहीं पीड़िता मंगरी तिर्की ने कहा कि दुकान में आग लगने से उन्हें काफी अधिक आर्थिक क्षति पहुंची है. उन्होंने बताया कि लगभग दो महीने पहले भाड़े में चलाने के लिए दिये जाने वाला एक मैक्सपिकअप वैन की भी चोरी हो गई थी. इससे अब उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही