Search

 
 
 

CBSE ने ‘सपनों की उड़ान’ ई-मैगजीन के लिए प्रविष्टियां मांगी, 31 मार्च अंतिम तिथि

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित ई-मैगजीन ‘सपनों की उड़ान’ के अप्रैल 2026 अंक के लिए सभी संबद्ध स्कूलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं.
 

New Delhi/Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित ई-मैगजीन ‘सपनों की उड़ान’ के अप्रैल 2026 अंक के लिए सभी संबद्ध स्कूलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं.

 

अप्रैल अंक का विषय “जल संसाधन एवं संरक्षण” रखा गया है. बोर्ड ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को इस विषय पर मौलिक और रचनात्मक सामग्री भेजने के लिए प्रोत्साहित करें. प्रविष्टियां निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से भेजी जानी हैं. प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है.

 

अधिसूचना के अनुसार

प्रविष्टियां केवल स्कूल के प्राचार्य द्वारा आधिकारिक cbse.shiksha.in ईमेल आईडी से ही भेजी जाएंगी.

प्लेजरिज्म या एआई-जनित सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी.

प्रत्येक स्कूल अधिकतम चार श्रेष्ठ प्रविष्टियां, अलग-अलग श्रेणियों में, चयन के बाद भेज सकता है.

जिन विद्यार्थियों की रचनाएं पहले सपनों की उड़ान में प्रकाशित हो चुकी हैं, वे अगले तीन अंकों के लिए पात्र नहीं होंगे.


सीबीएसई ने सभी स्कूलों से इस सूचना को विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्टाफ के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करने का अनुरोध किया है. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए e-magazine@cbse.shiksha.in पर संपर्क किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही