Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का विरोध, परीक्षा जल्द कराने की मांग

रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत नर्सिंग के विभिन्न सत्रों में पढ़ाई पूरी होने के बावजूद परीक्षाएं नहीं होने से छात्राओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है. पोस्ट बेसिक नर्सिंग सत्र 2023-25 के छात्रों की दोनों वर्षों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक केवल प्रथम वर्ष की ही परीक्षा आयोजित की गई है. वहीं, बेसिक बीएससी नर्सिंग सत्र 2021-25 के छात्रों का सत्र भी समाप्त हो चुका है, फिर भी चौथे वर्ष की परीक्षा अब तक नहीं ली गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत नर्सिंग के विभिन्न सत्रों में पढ़ाई पूरी होने के बावजूद परीक्षाएं नहीं होने से छात्राओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है. पोस्ट बेसिक नर्सिंग सत्र 2023-25 के छात्रों की दोनों वर्षों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक केवल प्रथम वर्ष की ही परीक्षा आयोजित की गई है. वहीं, बेसिक बीएससी नर्सिंग सत्र 2021-25 के छात्रों का सत्र भी समाप्त हो चुका है, फिर भी चौथे वर्ष की परीक्षा अब तक नहीं ली गई है.

 

स्थिति यह है कि कोर्स पूरा होने के बाद छात्राओं को कॉलेज छात्रावास भी खाली करना पड़ा है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर छात्राओं ने रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग की. साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं का नोटिफिकेशन भी एक साथ जारी करने का आग्रह किया.

 

आक्रोशित छात्र नेता कुमार रोशन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. परीक्षा नियंत्रक द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद छात्र वापस लौट गए.

 

इस दौरान छात्र नेता कुमार रोशन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित सत्रों को जल्द नियमित किया जाए और परीक्षाएं शीघ्र आयोजित की जाएं, अन्यथा छात्र सड़कों पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही