Search

 
 
 

धनबादः खान सुरक्षा समारोह में  31 स्टॉलों पर दिखी आधुनिक तकनीक

डीजीएमएस के उप महानिदेशक मुरलीधर बिदरी ने कहा कि खनन क्षेत्र में लगातार नए इनोवेशन हो रहे हैं. कुछ तकनीकों को लागू किया जा चुका है, जबकि कई प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं.
 

बीसीसीएल, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों ने लिया भाग

Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में खनन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख कंपनियों व विभागों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आधुनिक तकनीकों के जरिए सुरक्षित खनन की झलक पेश की. कार्यक्रम में बीसीसीएल, टाटा स्टील सहित कुल 31 स्टॉल लगाए गए, जहां अत्याधुनिक खनन उपकरणों, सुरक्षा उपायों और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया.


बीसीसीएल के एरिया-1 से लेकर एरिया-12 तक के सभी विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कोयला खनन को अधिक सुरक्षित, सरल और प्रभावी बनाने वाले उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करना तथा नई तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.

 


स्टॉलों पर प्रदर्शित तकनीकों ने यह स्पष्ट किया कि आधुनिक संसाधनों के उपयोग से भविष्य में खनन कार्य को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. डीजीएमएस के उप महानिदेशक मुरलीधर बिदरी ने कहा कि खनन क्षेत्र में लगातार नए इनोवेशन हो रहे हैं. कुछ तकनीकों को लागू किया जा चुका है, जबकि कई प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं.


उन्होंने विकसित भारत के विजन पर जोर देते हुए बताया कि नया लेबर कोड और ओएसएच (OSH) कोड सभी स्टेकहोल्डर्स के बेहतर समन्वय के जरिए खनन क्षेत्र को और मजबूत बनाएगा.इस मौके पर मनोज अग्रवाल, बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी, सेफ्टी अधिकारी, विभिन्न एरिया के जीएम, इनमोसा एवं जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही