Search

 
 
 

धनबादः स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, सैकड़ों घरों की बिजली कटी

विशिष्ट कुमार, रोहित कुमार, संतोष सिन्हा व महेंद्र चौधरी ने बताया कि चार महीने पहले उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया है. बिल जमा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया.
 

उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय में किया हंगामा


Dhanbad : धनबाद शहर में स्मार्ट बिजली मीटर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है .बुधवार को शहर के कई इलाकों में अचानक बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली. हीरापुर इलाके में एक ही फीडर से जुड़े सैकड़ों घरों की बिजली एक साथ काट दी गई.


बिना पूर्व सूचना बिजली बंद होने से आक्रोशित बड़ी संख्या में लोग बिजली कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया. उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी नोटिस के कनेक्शन काट दिया. विशिष्ट कुमार, रोहित कुमार, संतोष सिन्हा व महेंद्र चौधरी ने बताया कि चार महीने पहले उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया है. बिल जमा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया. कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया.

 


अन्य लोगों ने भी आरोप लगाया कि वे नियमित रूप से बिल भुगतान कर रहे हैं. इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई. कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर में रिचार्ज से जुड़ी तकनीकी समस्याओं की भी शिकायत की. उनका कहना है कि एक तरफ रिचार्ज नहीं हो पा रहा दूसरी ओर बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी जा रही है.


स्थिति तब और बिगड़ गई जब उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां लिंक फेल होने की बात कहकर उन्हें टाल दिया गया इससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा. लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से अनियमित और अत्यधिक बिजली बिल आ रहा है. सही जांच के बिना ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं.हैरानी की बात यह रही कि जब इस पूरे मामले पर विभागीय अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही