Search

 
 
 

धनबादः रामनवमी को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सिटी एसपी रहे मौजूद

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत एसडीएम कार्यालय के सामने से हुई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.
 

Dhanbad : रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है. शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने व आम लोगों में भरोसा कायम करने के उद्देश्य से बुधवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत एसडीएम कार्यालय के सामने से हुई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.


पुलिस ने चारपहिया वाहनों और बाइक पर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में गश्त किया. इस दौरान लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई. प्रशासन का उद्देश्य रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है.

 


सिटी एसपी ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं. ताकि हर स्थिति पर नजर रखी जा सके. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष 2024 में भारत माता चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी. इसे देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही