Search

 
 
 

गैस कीमतों पर केंद्र सरकार एक्टिव, 27 मार्च को बैठक, इरफान अंसारी रखेंगे झारखंड का पक्ष

देश में लगातार बढ़ रही एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार अब सक्रिय हो गई है. इसी क्रम में 27 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें देशभर के राज्यों के मंत्री शामिल होंगे और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की जाएगी.
 

Ranchi: देश में लगातार बढ़ रही एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार अब सक्रिय हो गई है. इसी क्रम में 27 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें देशभर के राज्यों के मंत्री शामिल होंगे और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की जाएगी.

 

यह बैठक केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर की पहल पर बुलाई गई है. बैठक का उद्देश्य राज्यों से सुझाव लेना और गैस व ईंधन की कीमतों को संतुलित करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है.

 

बैठक में झारखंड की ओर से राज्य के मंत्री इरफान अंसारी हिस्सा लेंगे. उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. जानकारी के अनुसार, वह बैठक में झारखंड की जमीनी स्थिति को विस्तार से रखेंगे. इसमें गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे. 


सूत्रों के मुताबिक, इरफान अंसारी पहले भी इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं. उन्होंने कई बार राज्य में गैस संकट और महंगाई को लेकर चिंता जताई थी. अब केंद्र स्तर पर बैठक बुलाए जाने को उसी पहल का विस्तार माना जा रहा है, जहां सभी राज्यों की समस्याओं और अनुभवों को एक मंच पर रखा जाएगा.

 

इस बैठक से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर सीधे घर के बजट पर पड़ रहा है. ऐसे में पूरे देश की नजरें इस बैठक के नतीजों पर टिकी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही