Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2 हजार स्कूलों में मनाया गया वार्षिकोत्सव, 2 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा

Ranchi: उपायुक्त के निर्देश पर 2000 से अधिक सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया गया. सत्रांत वार्षिकोत्सव में जिले भर से 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई.

 

कुल 30हजार से भी अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन हुआ. जिसमें नृत्य, गायन, नाटक, कविता पाठ और अन्य कलात्मक शामिल रहे. सभी विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की.

 

उपायुक्त भजंत्री ने की शिरकत

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री कांके रोड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस मौके पर छात्रों के सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले केवल प्राइवेट स्कूलों में ही एनुअल डे या वार्षिकोत्सव मनाने की परंपरा थी. सरकारी विद्यालयों के छात्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है. 


उपायुक्त ने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र नियमित रूप से विद्यालय आएंगे और ड्रॉप-आउट की समस्या पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा. कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भी किसी से कम नहीं हैं.


वही उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने बरियातू स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. यहां उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पद्मश्री मुकुंद नायक भी शामिल हुए. उन्होंने भी इस कार्यक्रम की काफी सराहना की.

कार्यक्रम के उद्देश्य :- 

- सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज और अभिभावकों में विश्वास बढ़ाना.  
- ड्रॉप-आउट दर को शून्य के करीब लाना  
- सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के फायदों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना  
- छात्रों के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक चौमुखी विकास को प्रोत्साहित करना

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही