Search

 
 
 

रामनवमी को लेकर रांची तैयार: श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस, मांस-मछली नहीं बिकेगा

रामनवमी को लेकर नगर निगम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. नगर आयुक्त के निर्देश पर 7 विशेष टीमें गठित कर पूरे शहर में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
 

Ranchi: रामनवमी को लेकर नगर निगम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Uploaded Image

नगर आयुक्त के निर्देश पर 7 विशेष टीमें गठित कर पूरे शहर में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. प्रमुख धार्मिक स्थलों और शोभायात्रा मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. मशीनों से सफाई, जल छिड़काव और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं डस्टबिन की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है. 

Uploaded Image
27 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए 10 प्रमुख रूटों पर निःशुल्क नगर बस सेवा चलाई जाएगी. सरकारी बस स्टैंड और राजेंद्र चौक से अलग-अलग इलाकों के लिए बसें चलेंगी. जिससे लोग सुरक्षित आवागमन कर सके. साथ ही 5 बसें रिजर्व रखी गई हैं.

 


रात के समय भी बेहतर रौशनी के लिए शहर के 32 स्थानों पर 35 जनरेटर लगाए गए हैं, जबकि 686 अतिरिक्त हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं. वहीं, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी तेजी से की जा रही है.


पेयजल के लिए 25 टैंकरों से स्टॉलों पर मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं 9 टैंकर मुख्य मार्गों पर तैनात रहेंगे. कचहरी चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक समेत कई जगहों पर चलंत शौचालय लगाए जाएंगे.


जुलूस मार्गों को सुगम बनाने के लिए पेड़ों की छंटाई की गई है और खुले नालों पर 148 स्लैब लगाए गए हैं. साथ ही गड्ढों को भरने का काम भी जारी है. प्रशासन ने रामनवमी के दिन मांस-मछली बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है और सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.

 

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अप्रिय घटना को रोकने सहित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम का कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहेगा. निगम ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही