Search

 
 
 

रांची: कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव खत्म करने के लिए कार्यशाला

रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति सामाजिक सोच में बदलाव लाने और उनके इलाज की गुणवत्ता बेहतर करने के उद्देश्य से एक दिवसीय डिसेमिनेशन वर्कशॉप आयोजित की गई. यह कार्यशाला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई.
 

Ranchi: रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति सामाजिक सोच में बदलाव लाने और उनके इलाज की गुणवत्ता बेहतर करने के उद्देश्य से एक दिवसीय डिसेमिनेशन वर्कशॉप आयोजित की गई. यह कार्यशाला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई.

 

कार्यशाला का मुख्य विषय कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति कलंक को कम करना और देखभाल की गुणवत्ता में सुधार के लिए करुणा आधारित प्रशिक्षण रहा. कार्यक्रम में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से कुष्ठ रोगियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में करुणा और भावनात्मक जुड़ाव बहुत जरूरी है.

 

राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में फैले भेदभाव और गलत धारणाओं को दूर करना जरूरी है. उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक सामान्य जीवाणु जनित बीमारी है, जिसका इलाज संभव है. उन्होंने कहा कि मरीजों को सामाजिक बहिष्कार से बचाना और उन्हें सम्मान के साथ समाज में जोड़ना जरूरी है.

 

कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और इस क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञ मौजूद रहे. वक्ताओं ने शोध और आंकड़ों के आधार पर बताया कि सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार से इलाज के परिणाम बेहतर होते हैं. अंत में सभी प्रतिभागियों ने झारखंड को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने और प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ जोड़ने का संकल्प लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही