Search

 
 
 

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में टीवी स्क्रीन पर होगा एशियाई शेर के नन्हें शावक का दीदार

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एशियाई शेर के नन्हें शावक का जन्म हुआ है, जो अब पूरी तरह स्वस्थ है और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. उद्यान के निदेशक जब्बार सिंह ने इसे संस्थान के लिए बेहद खुशी का क्षण बताया.
 

Ranchi : भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एशियाई शेर के नन्हें शावक का जन्म हुआ है, जो अब पूरी तरह स्वस्थ है और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. उद्यान के निदेशक जब्बार सिंह ने इसे संस्थान के लिए बेहद खुशी का क्षण बताया.

 

उन्होंने जानकारी दी कि उद्यान में पहले मौजूद एशियाई और हाइब्रिड शेरों के निधन के बाद शेर बाड़ा खाली हो गया था. इसके बाद विशेष प्रयास करते हुए छत्तीसगढ़ के नंदनवन जू एंड जंगल सफारी, रायपुर से एशियाई शेरों का जोड़ा नर अभय और मादा सबरी को 16 जून 2025 को लाया गया. 12 अगस्त 2025 को दोनों का सफल मिलन कराया गया.

 

इसके बाद 28 नवंबर 2025 को मादा सबरी ने एक मादा शावक को जन्म दिया. जन्म के करीब 10 दिन बाद शावक की तबीयत बिगड़ गई थी और हालत गंभीर हो गई थी. ऐसे में उसे मां से अलग कर जन्तु अस्पताल में विशेष देखभाल में रखा गया.

 

उद्यान के सहायक वन संरक्षक, पशु चिकित्सकों, जीव वैज्ञानिकों और वन कर्मियों की लगातार देखरेख के बाद अब शावक पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है और करीब 4 माह की हो गई है. फिलहाल उसे उसकी मां सबरी के पास स्थित नर्सरी में रखा गया है, जहां उसकी निगरानी जारी है.

 

दर्शकों के लिए खास व्यवस्था करते हुए शावक को सीधे देखने के बजाय टीवी स्क्रीन के जरिए दिखाया जा रहा है. सीसीटीवी के माध्यम से लोग नन्हीं शेर शावक का दीदार कर सकते हैं. इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही