Search

 
 
 

सहायक आचार्य नियुक्ति केस: करीब 32 याचिकाएं झारखंड हाईकोर्ट ने की निष्पादित

सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े 40 अलग-अलग याचिकाओं की बड़ी सुनवाई बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में जेएसएससी का पक्ष सुनने एवं जेएसएससी के दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने करीब 32 याचिकाओं को निष्पादित कर दिया.
 
  • 40 अलग-अलग याचिकाओं पर वृहत सुनवाई

Ranchi: सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े 40 अलग-अलग याचिकाओं की बड़ी सुनवाई बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में जेएसएससी का पक्ष सुनने एवं जेएसएससी के दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने करीब 32 याचिकाओं को निष्पादित कर दिया.

 

निष्पादित मामलों में कुमुदिनी कुजूर एवं अन्य, रजनीश कुमार साहू एवं अन्य, किरण कुमारी एवं अन्य, मलिका महतो एवं अन्य आदि शामिल थे. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट में हुई. जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावल, अधिवक्ता राकेश रंजन और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स, अधिवक्ता शुभम मिश्रा तथा अधिवक्ता चंचल जैन एवं अन्य ने पक्ष रखा.

 

सुनवाई के दौरान जेएसएससी के अधिकारी भी दस्तावेज के साथ कोर्ट में उपस्थित थे. प्रार्थियों ने जेएसएससी द्वारा उन्हें सफल घोषित नहीं किए जाने को लेकर याचिका दाखिल की थी. जिसके आलोक में कोर्ट ने पिछले सुनवाई में जेएसएससी से प्रार्थियों के मार्क्स,  उनके कोटि के अंतिम सफल अभ्यर्थी का मार्क्स आदि लेकर संबंधित अधिकारी को उपस्थित होने को कहा था. 


कुछ मामलों में कोर्ट ने दस्तावेज के साथ अभ्यर्थियों को जेएसएससी के पास अभ्यावेदन देने को कहा है.  बचे कुछ अन्य मामलों की सुनवाई दो सप्ताह बाद कोर्ट ने निर्धारित की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही