Ranchi: सीबीआई रांची(एसीबी) ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही सीनियर डीसीएम सूची सिंह से पूछताछ कर रही है. हिंमांशु, सूची सिंह के नाम पर घूस मांग रहा था.
सीबीआई को ठेकेदार अजय त्यागी ने लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख रुपये का बिल बकाया है. इस बिल के भुगतान के लिए चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है. वह इस रकम में सीनियर डीसीएम की हिस्सेदारी होने की भी बात कर रहा है. सीबीआई ने इस शिकायत की जांच की.
जांच के दौरान शिकायत सही पाये जाने के बाद सीबीआई ने आज बुधवार को सुनियोजित योजना के तहत हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई अधिकारियों ने शिकायत और अन्य स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ कर रही है.
इस बीच सीबीआई ने आम लोगों से केंद्रीय कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और घूस मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत शिकायत करने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment