Search

 
 
 

रांची: ईडी ने KVIC घोटाले में 6 के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

प्रवर्तन निदेशालय ने खादी ग्रामोद्योग आयोग(KVIC) 3.89 करोड़ रुपये के घोटाले में 6 लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया है. जिन लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया गया है उसमें सुनील कुमार, अमन कुमार, साहिल, प्रियंकास बंकू निशाद और विनोद कुमार बैठा का नाम शामिल है.
 

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय ने खादी ग्रामोद्योग आयोग(KVIC) 3.89 करोड़ रुपये के घोटाले में 6 लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया है. जिन लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया गया है उसमें सुनील कुमार, अमन कुमार, साहिल, प्रियंकास बंकू निशाद और विनोद कुमार बैठा का नाम शामिल है.

 


ईडी ने KVIC घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के अधार पर इसीआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. सीबीआई ने भी मामले की जांच के बाद आरोप पत्र दायर कर दिया है. ईडी की जांच में पाया गया कि KVIC रांची के तत्कालीन कार्यपालक अधिकारी अपने सहयोगियों और रिश्तेदारों के साथ साजिश रच कर खादी के विकास के नाम पर 3.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किया था.


इसके बाद इस राशि को अपने-अपने रिश्तेदारों के नाम पर खोले गये बैंक खातों में चेक के सहारे ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद इस राशि से अपनी पत्नी के नाम पर ओरमाझी में संपत्ति खरीदी. ईडी द्वारा जांच के दौरान 71.91 लाख रुपये की चल संपत्ति जब्त की जा चुकी है. सुनील कुमार से जालसाजी की रकम में से 31.11 लाख रुपये आश्रम कल्याण निधि न्यास ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर कर दिया था. लेकिन जांच के दौरन ट्रस्ट ने इस राशि को ईडी के हवाले कर दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही