Search

 
 
 

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य स्वास्थ्य सेवा में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए 19 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं.
 

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य स्वास्थ्य सेवा में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए 19 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं.

 

विभागीय आदेश के अनुसार, धनबाद के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार को रांची बुला लिया गया है. विभाग ने उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक परिवार कल्याण बनाया है. डॉ. शोभना टोप्पो को लातेहार हटाकर संचारी रोग का निदेशक बनाया है. डॉ. अश्विनी कुमार को पश्चिमी सिंहभूम से हटाकर निदेशक स्वास्थ्य के पद पर तैनात किया गया है.

 

डॉ. अरुण कुमार को क्षेत्रीय उपनिदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची बनाया गया है, जबकि डॉ. विष्णुदेव प्रसाद साहू को कोल्हान प्रमंडल चाईबासा का क्षेत्रीय उपनिदेशक नियुक्त किया गया है. डॉ. विजय शंकर को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया गया है. डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा को संथाल परगना प्रमंडल दुमका और डॉ. अवधेश सिंह को पलामू प्रमंडल का क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया गया है.

 

वहीं डॉ. प्रदीप कुमार लिंडा को उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय रांची में तैनात किया गया है. सिविल सर्जन के पद पर भी कई बदलाव किए गए हैं. डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह को गिरिडीह, डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा को जामताड़ा, डॉ. जुझार मांझी को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, डॉ. ललित रंजन पाठक को खूंटी और डॉ. अनिल कुमार को रामगढ़ का सिविल सर्जन बनाया गया है.

 

डॉ. रमेश कुमार को देवघर, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा को चतरा का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है. अन्य तबादलों में डॉ. अमित कुमार आजाद को पलामू से चतरा भेजा गया है. डॉ. स्वाति कुमारी को जमशेदपुर सदर अस्पताल में और डॉ. प्रतिभा झा को बोकारो के चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है.

 

सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने नए पद पर योगदान दें. यह आदेश अवर सचिव अजय कुमार सिंह ने जारी किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही