Search

 
 
 

CBI जांच से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट गई सरकार, जनता के पैसे की बर्बादी: बाबूलाल

रांची पुलिस और ईडी विवाद मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के दिन ही उन्होंने आशंका जताई थी कि राज्य सरकार जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी
 

Ranchi: रांची पुलिस और ईडी विवाद मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के दिन ही उन्होंने आशंका जताई थी कि राज्य सरकार जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी और जनता के पैसे महंगे वकीलों पर खर्च करेगी.

 

मरांडी ने कहा कि उनकी आशंका सही साबित हुई और राज्य सरकार ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा इसी उद्देश्य से जुड़ा हुआ था.

 

नेता प्रतिपक्ष ने साहिबगंज पत्थर घोटाला मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले भी राजनीतिक संरक्षण के संकेतों को देखते हुए सीबीआई जांच का आदेश दे चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में भी राज्य सरकार को राहत नहीं मिलेगी.

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि पत्थर घोटाले से लेकर ईडी दफ्तर पर छापेमारी तक के मामलों में सरकार जांच से बचने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को डर है कि सीबीआई जांच में कड़ियां जुड़ते हुए शीर्ष स्तर तक पहुंच सकती हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, भ्रष्टाचार के मामलों में सच्चाई सामने आकर रहेगी और कार्रवाई को ज्यादा समय तक रोका नहीं जा सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही