Search

 
 
 

रिम्स के क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष ने 4 महत्वपूर्ण पुस्तकें लाइब्रेरी को समर्पित की

रिम्स के क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष प्रो डॉ प्रदीप भट्टाचार्या द्वारा क्रिटिकल केयर विषय पर संपादित चार महत्वपूर्ण पुस्तकों को रिम्स की लाइब्रेरी को समर्पित किया गया.
 

Ranchi : रिम्स के क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष प्रो डॉ प्रदीप भट्टाचार्या द्वारा क्रिटिकल केयर विषय पर संपादित चार महत्वपूर्ण पुस्तकों को रिम्स की लाइब्रेरी को समर्पित किया गया. 

 

बताया गया कि ये पुस्तकें भारत में क्रिटिकल केयर विषय पर लिखी गई सबसे व्यापक और महत्वपूर्ण पुस्तकों में शामिल हैं. इसके अलावा डॉ भट्टाचार्या द्वारा संपादित वेंटिलेटर विषय पर देश की पहली पुस्तक भी इस अवसर पर उपहार स्वरूप भेंट की गई. इसे चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

 

इस मौके पर निदेशक प्रो डॉ राज कुमार ने डॉ भट्टाचार्या के इस उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य चिकित्सा शिक्षा और उपचार व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही