Search

 
 
 

धनबादः निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, मेयर ने किया उद्घाटन

केंद्र का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस पहल से युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.
 

Dhanbad : धनबाद जिले में युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत ढांगी मोड़ स्थित बिरसा कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. केंद्र का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने किया.


उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस पहल से युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. उन्होंने केंद्र के संचालक को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे प्रयास समाज के विकास में अहम योगदान देते हैं.

 


वहीं, केंद्र के संचालक ने बताया कि यहां युवाओं को कंप्यूटर आधारित कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा फैशन डिजाइनिंग और सिलाई जैसे व्यावसायिक कोर्स भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहले ही नामांकन करा चुके हैं और प्रशिक्षण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही