Search

 
 
 

रामगढ़ः अखाड़ा परंपरा हमारी पहचान, युवाओं की भागीदारी जरूरी- राजीव जायसवाल

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शरीक हुए. मौके पर युवाओं के बीच दंड (डंडा) का वितरण किया गया. डंडा पाकर युवा काफी उत्साहित दिखे और रामनवमी पर अनुशासित होकर आकर्षक खेल का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया.
 

Ramgarh : रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर से सांसद दंड वितरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में भाजपा बरलंगा मंडल के अंतर्गत हारूबेड़ा में दंड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शरीक हुए. मौके पर युवाओं के बीच दंड (डंडा) का वितरण किया गया. डंडा पाकर युवा काफी उत्साहित दिखे और रामनवमी पर अनुशासित होकर आकर्षक खेल का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया.


राजीव जायसवाल ने कहा कि रामनवमी आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता का भी पर्व है. अखाड़ा परंपरा के माध्यम से हमारी पुरातन विरासत आज भी जीवित है, जिसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है. इस प्रकार के अभियान युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं. इससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर अखाड़ा से जुड़ें और अपनी परंपरा को आगे बढ़ाएं.

 

 

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया, सुभाष कोटवार, श्याम सुंदर गुप्ता, बद्री साव, महेश महतो, सुभाष रजवार, किशोरी रजवार, खिरोधर तिवारी, धीरेन बेदिया, तेजपाल बेदिया, जगदेव बेदिया, प्रभाष उपाध्याय, किशोर महतो, गुड्डू करमाली, भास्कर कोटवार, दीपनारायण साव, सुभाष महतो, लखिन्द्र मुंडा, रंजय महतो, मिट्ठू प्रसाद साव, रूपेश महतो सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही