Search

 
 
 

पाकुड़ में LPG की किल्लत नहीं, ई-केवाईसी जरूरीः डीएसओ

डीएसओ ने सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने पर जोर देते हुए कहा कि यह उनके हित में जरूरी है. उपभोक्ता व्हाट्सएप, कॉल या संबंधित गैस एजेंसी के मोबाइल एप के जरिए आसानी से गैस की बुकिंग कर सकते हैं.
 

Pakur : पाकुड़ जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) अभिषेक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कमी या शॉर्टेज नहीं है. इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है. गैस बुकिंग की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम का उपयोग अनिवार्य किया गया है.

 


डीएसओ ने सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने पर जोर देते हुए कहा कि यह उनके हित में जरूरी है. उपभोक्ता व्हाट्सएप, कॉल या संबंधित गैस एजेंसी के मोबाइल एप के जरिए आसानी से गैस की बुकिंग कर सकते हैं. गैस डिलीवरी के समय DAC  नंबर दिखाना होगा, ताकि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे. उन्होंने चेतावनी दी कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही