Search

 
 
 

पलामूः रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट मोड में, डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि त्योहार के दौरान ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को मोबाइल चालू रखने और हर सूचना पर सतर्क रहने का निर्देश दिया.
 

Medininagar : रामनवमी को लेकर पलामू जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या हुड़दंग को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. डीसी समीरा एस व एसपी रिशमा रमेशन के नेतृत्व में बुधवार की शाम मेदिनीनगर शहर के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च शहर थाना से शुरू होकर हॉस्पिटल चौक, कुंड मोहल्ला, पहाड़ी मोहल्ला, सत्तार सेठ चौक और बाजार क्षेत्र से होकर गुजरा. 

 

एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि त्योहार के दौरान ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को मोबाइल चालू रखने और हर सूचना पर सतर्क रहने का निर्देश दिया. चेतावनी दी कि किसी भी तरह का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

डीसी समीरा एस ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी धर्म या जाति के त्योहार में बाधा नहीं बनना चाहता, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही