Medininagar : पलामू जिला खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त किया है. यह कार्रवाई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर, नावा बाजार व चैनपुर क्षेत्र से दो-दो वाहनों को पकड़ा गया. इनमें स्टोन चिप्स लदे 3 ट्रेलर व बालू लदे 3 ट्रैक्टर शामिल हैं.
खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए आयुक्त व डीसी के निर्देश पर मंगलवार रात छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त किया. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment