Search

 
 
 

पलामूः वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया.
 

Medininagar : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

 

 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस फरार वाहन की पहचान में जुटी हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही