Search

JUT ने B.Tech छठे सेमेस्टर परीक्षा 2026 के आवेदन की तिथि जारी की, 17 जुलाई से भरें फॉर्म

Ranchi : झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) रांची ने बी.टेक छठे सेमेस्टर परीक्षा 2026 (सत्र 2023–27) के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने और आंतरिक एवं बाह्य अंकों के अपलोड से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.
 
झारखंड की खबरें

अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jutgyanjyoti.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. विलंब शुल्क के साथ आवेदन 23 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. संस्थानों द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन 25 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक किया जाएगा.

परीक्षा शुल्क

एक विषय – ₹500
दो विषय – ₹1500
तीन एवं सभी विषय – ₹2000
विलंब शुल्क – ₹500 अतिरिक्त

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क की रसीद अपने-अपने संस्थान में जमा करना अनिवार्य होगा. संस्थान द्वारा सत्यापन के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा. इसके अलावा संस्थानों को 4 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक विद्यार्थियों के आंतरिक एवं बाह्य अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे.

विश्वविद्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रायोगिक एवं सत्रीय विषयों की बाह्य परीक्षा 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 के बीच विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षकों के माध्यम से संपन्न कराई जाए और निर्धारित समय के भीतर अंक ऑनलाइन अपलोड किए जाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही