Search

झारखंड का पहला विश्वविद्यालय है जेयूटी जो पार्ट टाइम करवाएगा पीएचडी

Rajnish Prasad Ranchi : झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) पार्ट टाइम पीएचडी करवाने जा रहा है. यह झारखंड का पहला विश्वविद्यालय होगा, जो पार्ट टाइम पीएचडी करवाएगा. झारखंड में पार्ट टाइम पीएचडी नहीं होने से नौकरी पेशा लोगों को पीएचडी करने में काफी दिक्कत होती थी. पार्ट टाइम पीएचडी के आने से वे भी पीएचडी कर सकते हैं. इसके लिए जेयूटी ने आवेदन मांगा है. आवेदन 3 जनवरी तक ही कर सकते हैं. जेयूटी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इंजीनियरिंग, टेक्निकल और मैनेजमेंट के टॉपिक पर पीएचडी कर सकते हैं. फुल टाइम पीएचडी में जितना ही मान्यता पार्ट टाइम पीएचडी में होगा. इसे भी पढ़ें - चंडीगढ़">https://lagatar.in/chandigarh-mayor-election-supreme-court-declares-aap-candidate-kuldeep-kumar-winner-returning-officer-held-guilty-of-contempt/">चंडीगढ़

मेयर चुनाव : सुप्रीम कोर्ट ने  AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किया,  रिटर्निंग ऑफिसर अवमानना का दोषी

पार्ट टाइम पीएचडी के लिए यूजीसी का नियम

स्नातकोत्तर में कम से कम 55 प्रतिशत अंक का होना चाहिए. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्ष का स्नातक व एक वर्ष का स्नातकोत्तर होना चाहिए, वहीं जो पहले से तीन वर्ष का स्नातक व स्नातकोत्तर है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. पीएचडी में प्रवेश के लिए एंट्रेस परीक्षा को पास करना होगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत रिसर्च या ऑनर्स प्रोग्राम के छात्र सीधे पीएचडी में प्रवेश ले सकेंगे. 60 प्रतिशत सीट नेट या जेआरएफ के लिए रिजर्व है. वहीं 40 प्रतिशत सीट विवि के प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया है. जेयूटी में पार्ट टाइम अप्लाई करने के लिए सीएसआईआर, डीआरडीओ, आईएसआरओ, बीएआरसी, पीएसयू या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान का एक साल का अनुभव होना अनिवार्य है. जेयूटी में आवेदन करने के लिए जेयूटी के आधिकारिक वेबसाइट www.jutranchi.ac.in">http://www.jutranchi.ac.in">www.jutranchi.ac.in

पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें -झामुमो,">https://lagatar.in/bjps-eye-on-troubled-leaders-of-jmm-congress-rjd/">झामुमो,

कांग्रेस, राजद के विक्षुब्ध और हाशिये में पड़े नेताओं पर भाजपा डाल रही डोरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp