Search

 
 
 

Ranchi News: जेयूटी ने परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं से छात्रों को किया सावधान

Ranchi News: झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT), रांची ने परीक्षा से जुड़ी भ्रामक और फर्जी सूचनाओं को लेकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.
 
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी

Ranchi News: झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT), रांची ने परीक्षा से जुड़ी भ्रामक और फर्जी सूचनाओं को लेकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस में छात्रों को परीक्षा संबंधी जानकारी केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित संस्थान/कॉलेज के प्राचार्य अथवा निदेशक से प्राप्त करने की सलाह दी गई है.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विश्वविद्यालय ने कहा है कि उसके संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्ति और संगठन परीक्षाओं से संबंधित भ्रामक, गलत और फर्जी सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं. इससे छात्रों के बीच भ्रम और अनावश्यक परेशानी की स्थिति पैदा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: 

नोटिस में छात्रों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या अन्य अनधिकृत माध्यमों से प्राप्त किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें और न ही ऐसी सूचनाओं को आगे प्रसारित करें.

 

जेयूटी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा से संबंधित प्रमाणिक और सत्यापित जानकारी के लिए छात्र केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित संस्थान/कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक से संपर्क करें. विश्वविद्यालय ने छात्रों को फर्जी और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही