Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज्योतिरीश्वर ने उठाया आदिवासी नेतृत्व व मुंडा को मंत्री बनाने की मांग

Ranchi: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने अर्जुन मुंडा को मंत्रीमंडल में स्थान देने, झारखंड भाजपा को आदिवासी नेतृत्व देने और कल्पना सोरेन के सामने आशा लकड़ा को जिम्मेदारी देने की मांग की है. उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बाबत पत्र लिखा है. ताकि इसका फायद झारखंड में होने वाले विधानसभा में भाजपा को मिले. ज्योतिरीश्वर सिंह ने बताया कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है, राज्य में भाजपा की सरकार बनाना. लोकसभा चुनाव में 81 विधानसभा क्षेत्र में 52 जगहों पर भाजपा को बढ़त मिली है. यह पार्टी के लिए उत्साह का विषय है पर इसके साथ हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि 14 सीट में जनजाति बहुल वाले पांच सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए जरुरी है कि बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में पार्टी में वैसे आदिवासी नेताओं को आगे लाया जाये, जिनका समाज में प्रभाव हो. इसमें अर्जुन मुंडा और आशा लकड़ा का नाम सबसे ऊपर है. ज्योतिरीश्वर सिंह ने साफ किया कि चुनाव को लेकर जो बैठक की गयी, उसमें चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी आये पर इस बैठक में न तो श्री मुंडा ही दिखे और ना ही आशा लकड़ा. इस वजह से आम कार्यकताओं के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है. चुनाव में हार जीत किसी भी नेता की लोकप्रियता का मापने का पैमाना नहीं होता. जिस तरह उत्तर प्रदेश में चुनाव हारने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री और उत्तराखंड में पुष्कर धामी को सीएम बनाया गया है, उसी तरह का प्रयोग झारखंड में अर्जुन मुंडा के लिए भी हो तो दल व राज्य हित में बेहतर होता. भ्रष्टाचार के मामले में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झामुमो ने कल्पना सोरेन को आगे किया है. उनके सामने आशा लकड़ा को एक्टिव मोड में लाना जरुरी है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/action-against-drugs-in-ranchi-153-accused-arrested-in-3-months-huge-quantity-of-opium-brown-sugar-ganja-and-doda-recovered/">रांची

: 3 महीना में 153 अभियुक्त गिरफ्तार,भारी मात्रा अफीम, ब्रॉउन शुगर, गांजा व डोडा बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही