Search

 
 
 

निशा भगत की मौत पर ज्योत्सना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'राजनीतिक फायदे के लिए हुआ इस्तेमाल'

Ranchi News: ज्योत्सना ने कहा कि निशा भगत से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी. दोनों ने कुर्मी आंदोलन के दौरान एक साथ मंच साझा किया था और समाज के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी. बाद में कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरना-सनातन और सरना-ईसाई जैसे मुद्दों को लेकर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही थी.
 
ज्योत्सना केरकेट्टा

Ranchi News: आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में विवाद गहराता जा रहा है. इस बीच आदिवासी नेत्री ज्योत्सना ने रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई दी. उन्होंने एफआईआर में लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. ज्योत्सना ने आरोप लगाया कि निशा भगत का कुछ राजनीतिक लोगों ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और जरूरत पड़ने पर उसे अकेला छोड़ दिया. अब उसकी मौत के बाद राजनीति की जा रही है और उनके पिता को बरगलाकर उनका नाम मामले में घसीटा जा रहा है.

 

ज्योत्सना ने कहा कि निशा भगत से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी. दोनों ने कुर्मी आंदोलन के दौरान एक साथ मंच साझा किया था और समाज के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी. बाद में कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरना-सनातन और सरना-ईसाई जैसे मुद्दों को लेकर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही थी. वह इसका विरोध करती थीं.

इसे भी पढ़ें -

 https://lagatar.in/simdega-mla-bhushan-bara-accused-of-sexual-exploitation

 

उन्होंने कहा कि निशा को कुछ राजनीतिक लोगों ने बड़े-बड़े सपने दिखाए. उसे बॉडीगार्ड तक उपलब्ध कराया गया और राजनीतिक फायदे के लिए आगे बढ़ाया गया. लेकिन जब उसे मदद की जरूरत पड़ी, तो सभी ने उससे दूरी बना ली. ज्योत्सना के अनुसार, अंतिम दिनों में निशा आर्थिक तंगी, अकेलेपन और डिप्रेशन से जूझ रही थी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब निशा लोगों को फोन कर मदद मांग रही थी और 11 मिनट तक लाइव आकर रो रही थी, तब उसकी मदद के लिए कोई सामने क्यों नहीं आया.

 

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों पर ज्योत्सना ने कहा कि निशा सोशल मीडिया की आलोचनाओं से डरने वाली नहीं थी. उनका दावा है कि निशा लंबे समय से उनके खिलाफ पोस्ट कर रही थी और उनकी जाति व चरित्र को लेकर सवाल उठा रही थी. इसके बावजूद उन्होंने समाज की बदनामी के डर से सार्वजनिक रूप से जवाब नहीं दिया. भैंस से संबंधित पोस्ट पर उन्होंने कहा कि उसमें न तो निशा का नाम था और न ही उसकी तस्वीर थी.

 

ज्योत्सना ने कहा कि निशा की मौत के बाद कई लोग अस्पताल पहुंचकर भाषण और नेतागिरी कर रहे थे, लेकिन जब पार्थिव शरीर ले जाने की बात आई, तो उसके बुजुर्ग पिता को अकेले ही यह जिम्मेदारी उठानी पड़ी. 

 

ज्योत्सना ने कहा कि वह झारखंड पुलिस, सीबीआई या एनआईए किसी भी जांच एजेंसी के सामने अपना पक्ष रखने और जांच में सहयोग करने को तैयार हैं. उन्होंने निशा के घर में पहले हुई चोरी की घटना की भी जांच कराने की मांग की. उनके अनुसार, इस मामले में पुलिस को आवेदन दिया गया था, जिसमें कथित तौर पर कुछ भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल थे. ज्योत्सना ने आरोप लगाया कि निशा की मौत के बाद अब दूसरी आदिवासी महिला को निशाना बनाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही