Search

 
 
 

ED ऑफिस पहुंची के कविता, दिल्ली शराब घोटाला मामले में होगी पूछताछ

 
NewDelhi : तेलंगाना के सीएम और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंच गयी हैं. दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी के अधिकारी के कविता से पूछताछ करेंगे. दिल्ली में के. चंद्रशेखर राव के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. बता दें कि शराब घोटाले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. (पढ़ें, मोदी">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-lashed-out-at-the-modi-government-said-efforts-are-being-made-to-mislead-the-parliament/">मोदी

सरकार पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा-संसद में भटकाने की हो रही कोशिश, राहुल गांधी को बनाया जा रहा निशाना)

16 मार्च को ईडी के सामने पेश नहीं हुई थी के कविता

बता दें कि बीआरएस नेता के कविता को ईडी ने इससे पहले भी समन भेजकर 16 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वो ईडी के सामने पेश नहीं हुई थी. उन्होंने अपने कार्यकर्ता से संबंधित दस्तावेज ईडी ऑफिस भेजवा दिया था. जिसके बाद ईडी ने नया समन जारी कर 20 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था. इससे पहले 11 मार्च को ईडी ने के कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी. के कविता पर आरोप है कि उन्होंने साउथ लॉबी को फायदा पहुंचाया और 100 करोड़ की रिश्वत का लेन-देन कथित रूप से आम आदमी पार्टी के आला नेताओं के साथ किया. इसे भी पढ़ें : खालिस्तान">https://lagatar.in/khalistan-supporter-amritpal-singh-declared-fugitive-uncle-and-driver-surrender/">खालिस्तान

समर्थक अमृतपाल सिंह भगौड़ा घोषित, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही