Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड दौरे पर 15 को आयेंगे के राजू, 7 दिनों तक करेंगे बैठकों की श्रृंखला

संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू 15 सितंबर को देवघर पहुंचेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि वे सात दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों और जिला स्तर की बैठकों में भाग लेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू 15 सितंबर को देवघर पहुंचेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि वे सात दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों और जिला स्तर की बैठकों में भाग लेंगे.

 

15 सितंबर को सुबह 11 बजे देवघर हवाई अड्डे पर आगमन के बाद वे सरैयाहाट प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में बैठक में शामिल होंगे. रात्रि विश्राम पाकुड़ में करेंगे.

 

16 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे पाकुड़ सदर प्रखंड में बैठक होगी. दोपहर 3 बजे दुमका सर्किट हाउस में संथाल परगना के जिला कांग्रेस अध्यक्षों जिला पर्यवेक्षकों, जीपीसीसी पर्यवेक्षकों और यूएलबी पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक होगी. शाम को वे जामताड़ा जाएंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे.

 

17 सितंबर को सुबह 10 बजे नारायणपुर ब्लॉक, जामताड़ा में बैठक करेंगे. दोपहर में वे हजारीबाग के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे. 18 सितंबर को सुबह 10 बजे हजारीबाग सर्किट हाउस में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वे डाल्टनगंज, पलामू जाएंगे और शाम 4 बजे वहां जीपीसीसी और नगर समितियों पर चर्चा करेंगे.

 

19 सितंबर को सुबह 10 बजे गढ़वा जिले के बड़गढ़ ब्लॉक में बैठक होगी. इसके बाद वे रांची आएंगे और शाम 4 बजे दक्षिण छोटानागपुर संभाग के डीसीसी अध्यक्षों, जिला पर्यवेक्षकों, जीपीसीसी पर्यवेक्षकों और यूएलबी पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

 

20 सितंबर को सुबह वे सरायकेला-खरसावां जाएंगे और वहां कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 3 बजे रांची में मीडिया और सोशल मीडिया जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम रांची में करेंगे.

 

21 सितंबर को सुबह 10 बजे रांची में अनुसूचित जाति के नेताओं के साथ बैठक होगी. इसके बाद वे खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के कोचांग जाएंगे जहां स्थानीय आदिवासियों के साथ चर्चा करेंगे. शाम 5 बजे वे रांची लौटेंगे और रात 9 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही