Search

 
 
 

Saraikela News: काड़ा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के पास हुए जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के पास हुए जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर इस हत्याकांड की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की. जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम प्रमाणिक (पिता- रविंद्र प्रमाणिक), संजय नायक (पिता- रामदास नायक), प्रेम नायक और गणेश नायक (दोनों पिता- माखन नायक) के रूप में हुई है. सभी आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह, गम्हरिया के रहने वाले हैं.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के रॉड भी बरामद कर लिए हैं. बरामद हथियारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

 

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही