Search

 
 
 

कैलाश मानसरोवर यात्रा : 36 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचा

इस वर्ष मानसरोवर यात्रा के लिए 750 भारतीय तीर्थयात्री चुने गये हैं.  500 तीर्थयात्री नाथू ला मार्ग से 10 समूहों में और 250 तीर्थयात्री  उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रे से यात्रा करेंगे.
 

New Delhi :  कैलाश मानसरोवर यात्रा  को लेकर 36 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचने की खबर है. सोमवार को मौसमी अनुकूलता हासिल करने के लिए जत्था 17 माइल क्षेत्र चला गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

 

अधिकारियों के अनुसार तीर्थयात्री सिक्किम में नाथू ला दर्रा और तिब्बत का  शिगात्से शहर होते हुए कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तक पहुंचेंगे. 20 जून को तीर्थयात्री भारत-चीन सीमा पार करेंगे.

 


अधिकारियों ने जानकारी दी कि 36 तीर्थयात्रियों का समूह रविवार शाम को गंगटोक पहुंचा. इसमें विदेश मंत्रालय के दो अधिकारी भी शामिल हैं 

 


पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव के अनुसार  तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से गंगटोक पहुंचे.  पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों ने रेनॉक स्थित एक बंगले में सभी का स्वागत किया.

 

जानकारी के अनुसार इस वर्ष मानसरोवर यात्रा के लिए 750 भारतीय तीर्थयात्री चुने गये हैं.  500 तीर्थयात्री नाथू ला मार्ग से 10 समूहों में और 250 तीर्थयात्री  उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रे से यात्रा करेंगे.

 

38  तीर्थयात्रियों का पहला समूह रविवार रात गंगटोक में रुका और सोमवार को यात्रा पर रवाना हुआ. आज 16 जून को तीर्थयात्री अनुकूलन के लिए 17 माइल’ पर रुकेंगे. 20 जून को भारत-चीन सीमा पार करने से पहले सेराथांग जायेंगे. अधिकारियों ने जानकारी दी कि सिक्किम पर्यटन विकास निगम (एसटीडीसी) यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रहा है.  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही