Search

 
 
 

कैमूर : ट्रक से टकराकर होटल में घुसा ट्रेलर, एक की मौत,एक घायल

जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-2) पर मुठानी के पास हुआ, जहां एक बेकाबू ट्रेलर वैन और ट्रक के साथ टकराकर सीधे एक होटल में घुस गया.
 

Kaimur : जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-2) पर मुठानी के पास हुआ, जहां एक बेकाबू ट्रेलर वैन और ट्रक के साथ टकराकर सीधे एक होटल में घुस गया.

 

मृतक और घायल की पहचान

वही मृतक की पहचान शीतल यादव, निवासी काशीकेवाल (झारखंड) – होटल में कुक के रूप में हुई. जबकी घायल व्यक्ति की पहचान बृजेश चौधरी, निवासी रोहतास जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.दोनों हादसे के वक्त होटल के अंदर सो रहे थे.

 

कैसे हुआ हादसा


जानकारी के अनुसार, गुजरात से झारखंड की ओर जा रहा  टाइल्स लदा एक ट्रेलर अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले होटल के पास खड़े एक कंटेनर और वैन को टक्कर मारी, फिर तीनों वाहन हाईवे किनारे स्थित राधा कृष्ण लाइन होटल में जा घुसे.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होटल की दीवारें और संरचना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और कुछ ही पलों में ट्रक होटल को तोड़ते हुए पास के खेत तक जा पहुंचा. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

 

पुलिस की कार्रवाई


मोहनिया थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.एसआई संजय राउत ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया.मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है.घायल का इलाज जारी है.

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या वाहन में तकनीकी खराबी के कारण. यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और असावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है.

 

https://lagatar.in/bihar-police-recruitment-2019-1799-si-vacancies-announced

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही