Kaimur : बिहार से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. ताजा मामला कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र का है. बरेज गांव के दो युवक मंगलवार की सुबह अपने खेत में काम करने के लिए जा रहे थे.
सुबह के समय काफी कोहरा था जिस वजह से दोनों को ट्रेन का अंदाजा नहीं हो पाया. और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दोनों मृतक आपस में भाई थे. मृतकों की पहचान बरेज गांव निवाली मदन शाह के पुत्र 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है. दोनों भाई अपने चार भाइयों में दूसरे और तीसरे स्थान पर थे और गांव में ही ठेला लगाकर अंडा बेचते थे, जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था.
सूचना मिलते ही आरपीएफ और मोहनिया पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. आरपीएफ के जवान एस.के. पांडेय ने बताया कि दो लोगों के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचे तो पाया कि दोनों सगे भाई हैं. दोनों सुबह अपने में काम करने जा रहे थे.
कोहरे के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment