Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MGM मेडिकल कॉलेज में PG की 38 सीटें बढ़ाने की तैयारी, 14 को निरीक्षण करेगी टीम

जमशेदपुर के प्रमुख चिकित्सा संस्थान महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  जमशेदपुर के प्रमुख चिकित्सा संस्थान महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी गई है.

 

कॉलेज प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में 38 नई पीजी सीटें जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है और नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों के अनुसार जरूरी दस्तावेज और व्यवस्थाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो अगले शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में पीजी सीटों की संख्या 51 से बढ़कर करीब 89 हो सकती है. फिलहाल संस्थान के सभी विभागों को मिलाकर कुल 51 पीजी सीटें ही उपलब्ध हैं.

 

कॉलेज प्रबंधन की ओर से सीट बढ़ाने के लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है. इसी क्रम में 14 मार्च को यूनिवर्सिटी से संबंधित अधिकारियों की टीम कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचेगी.

 

निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध संसाधनों, फैकल्टी और अन्य व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा. यदि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं तो अगले सत्र से सीटों में बढ़ोतरी की संभावना बन जाएगी.

 

मौजूदा समय में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में सीमित संख्या में पीजी सीटें हैं. इनमें फिजियोलॉजी में तीन, पैथोलॉजी में आठ, फार्माकोलॉजी में चार, ईएनटी में दो, चर्म रोग विभाग में दो, नेत्र रोग विभाग में दो, गायनिक में नौ, एनेस्थीसिया में सात और मेडिसिन विभाग में एक सीट शामिल है.

 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पीजी सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलेगी और अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी.

 

इससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा. अभी कई विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है.

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पीजी सीटें बढ़ने से राज्य के मेडिकल छात्रों को भी बड़ा लाभ मिलेगा. उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम होगी और मेडिकल रिसर्च तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा.

 https://lagatar.in/violation-of-reservation-norms-during-appointment-to-the-post-of-protocol-officer-in-rims

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही