Ranchi : दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट सुबह करीब 10 बजे रांची पहुंचने वाली थी.
लेकिन एयरपोर्ट के आसपास घने कोहरे और कम विजिबिलिटी होने के कारण विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. दोपहर एक-दो बजे तक विमान की रांची आने की संभावना है.
सुबह से घना कोहरा छाए होने के कारण रांची आने वाली कई फ्लाइट देर से पहुंचीं. फ्लाइट डिले होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को फ्लाइट की स्थिति चेक करके एयरपोर्ट आने की सलाह दी है.
बता दें कि झारखंड में अचानक मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में आज (10 मार्च) और कल (11 मार्च) गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment