Search

 
 
 

पुरानी रांची बनी नरक, गंदे पानी के जलजमाव ने जीना किया मुश्किल

Ranchi: पुरानी रांची के वार्ड संख्या 21 में हजारों लोग चार महीने से परेशान हैं. मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है. लोगों ने बताया कि नाली का पानी सड़क पर जमा होने लगा है. पानी से बदबू आने लगी है. पुरानी रांची में जहां पर बाउंड्री कराई गई है, वहां से सैकड़ों वर्षों से पानी की निकासी होती थी.
 

Ranchi: पुरानी रांची के वार्ड संख्या 21 में हजारों लोग चार महीने से परेशान हैं. मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है. लोगों ने बताया कि नाली का पानी सड़क पर जमा होने लगा है. पानी से बदबू आने लगी है. पुरानी रांची में जहां पर बाउंड्री कराई गई है, वहां से सैकड़ों वर्षों से पानी की निकासी होती थी. लेकिन बाउंड्री करने के बाद से पुरानी रांची में पानी जमने लगा है,करीब एक से दो फीट हमेशा जमा रहता है.

 

Uploaded Image

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि इस मुहल्ले के बच्चे और लोग बीमार होने लगे हैं. स्थानीय निवासी जीवंती एक्का और रौशनी ने बताया कि यहां जमे गंदे पानी की वजह से वे पिछले चार-पांच दिन से बीमार थी. डॉक्टर को दिखाने के बाद तबियत में अब सुधार हो रहा है.
अक्टूबर 2025 से ही इलाके में पानी जमा है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. 

 

 

जलजमाव और बदबू की वजह से लोग हो रहे बीमार

Uploaded Image

स्थिति ऐसी है कि कई घरों और कमरों तक पानी घुस गया है, जिससे बदबू फैल रही है और लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है. खाना-पीना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से निकलने से पहले पूरा चेहरा कपड़ा से ढकना पड़ता है. इसी रास्ते से स्कूल के बच्चों का रोज आना-जाना होता है, लेकिन सड़क पर लगातार भरे पानी की वजब से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के चलते आसपास की कई दुकानें भी पिछले चार महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है.

 

इलाके में गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है. लोगों ने बताया कि नगर निगम कार्यालय और प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने उपायुक्त और नगर निगम से बाउंड्री हटाकर जलनिकासी की व्यवस्था जल्द कराने की मांग की है, ताकि इलाके के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही