Search

 
 
 

सदन में सवाल पर तकरार, मंत्री बोले- अपने विभाग का जवाब देंगे, बाबूलाल ने दी होमवर्क करने की नसीहत

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की तकरार देखने को मिली.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की तकरार देखने को मिली.

 

विधायक प्रकाश राम ने मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने और क्षेत्र में ईंट-भट्टें और क्रेशर से हो रहे प्रदूषण को लेकर सवाल उठाया.

 

इस पर खान विभाग के मंत्री योगेंद्र महतो ने जवाब देते हुए कहा कि मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विषय उनके विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.

 

उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अन्य विभागों से जुड़ा हुआ है. जबकि खान विभाग केवल क्रेशर और ईंट भट्टें से संबंधित मामलों पर ही जवाब दे सकता है.

 

मंत्री के जवाब पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सदस्यों के सवाल जिस भी विभाग से संबंधित हों, उन्हें सही विभाग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विधानसभा सचिवालय की होनी चाहिए.

 

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंत्रियों को सदन में आने से पहले सवालों को लेकर पूरा होमवर्क करके आना चाहिए, ताकि सदस्यों को स्पष्ट जवाब मिल सके.

 

सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार के सभी मंत्री पूरी तरह जिम्मेदार हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रश्न को पर्यटन विभाग को भेज दिया जाए और इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही