Search

 
 
 

जीत गए, अब चुप्पी साध लें ,भारत की जीत के बाद अमिताभ बच्चन का ट्वीट वायरल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं
 

Lagatar desk : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने विचार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं. हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत के बाद उनका एक ट्वीट चर्चा में आ गया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

जीत के बाद किया ट्वीट

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा -कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे! हो गया.उनके इस ट्वीट का मतलब था कि उन्होंने मैच नहीं देखा और मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद इसी वजह से टीम जीत गई. इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी.

 

 

दूसरे ट्वीट पर शुरू हुआ विवाद

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा -जीत गए, अब बस चुप्पी साध लें. विनम्रता से बड़ी कोई जीत नहीं.उनके इस संदेश का मतलब था कि जीत के बाद ज्यादा शोर-शराबा करने के बजाय विनम्र रहना चाहिए. हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे अलग नजरिए से लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

 

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां कुछ यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की बात का समर्थन किया और इसे विनम्रता का संदेश बताया, वहीं कई लोगों ने उनके ट्वीट पर मजाक करते हुए प्रतिक्रियाएं दीं. इस वजह से उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही